Bikaner Bikaner District Rajasthan

मर्यादा महोत्सव संपन्न, मुनि कमल कुमार ने किया लाडनूं प्रस्थान

मर्यादा महोत्सव संपन्न, मुनि कमल कुमार ने किया लाडनूं प्रस्थान
बीकानेर। मर्यादा महोत्सव के समापन के पश्चात मुनि कमल कुमार ने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ लाडनूं की ओर प्रस्थान किया। मुनि के विदाई जुलूस में जनमानस का सैलाब उमड़ पड़ा। जयघोष के साथ हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि श्री को विदाई दी। इससे पूर्व जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की आधारशिला और अनुशासन के महाकुंभ 162वें मर्यादा महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह रविवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्उग्र विहारीश् तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी स्वामी के सान्निध्य और सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी व साध्वी श्री लब्धियशा जी के पावन मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव के तीसरे दिन धर्मसंघ के श्छोटे संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *