Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

सामूहिक गायन एवं बसंत पंचमी समारोह आयोजित

सामूहिक गायन एवं बसंत पंचमी समारोह आयोजित
बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार टीम की सदस्य भाग्यश्री एवं मोना ढाका के नेतृत्व में एमएन इन्सीट्यूट में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रातःकालीन सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही बसंत पंचमी पर्व भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे (सरस्वती) के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसकी रचना महान साहित्यकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने की थी। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और आज भी राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *