Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

दो दिवसीय वसन्तोत्सव में श्री सरस्वती स्तोत्रम् पाठ एवं मां सरस्वती का होगा पूजन

दो दिवसीय वसन्तोत्सव में श्री सरस्वती स्तोत्रम् पाठ एवं मां सरस्वती का होगा पूजन
बीकानेर। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय वसन्तोत्सव 22 व 23 जनवरी, 2026 को विधि विधान से मनाया जाएगा। मन्दिर प्रन्यास के राजेश रंगा एवं तोलाराम सारण ने बताया कि इस वर्ष वसंत उत्सव के प्रथम दिन श्री सरस्वती स्तोत्रम् का विधि विधान से पाठ का वाचन पुजारी विजय कुमार छंगाणी के सानिध्य में किया जाएगा। मन्दिर प्रन्यास के राजेश रंगा ने बताया कि वसंत उत्सव के दूसरे दिन मां सरस्वती का विशेष पूजन एवं श्रृंगार पीले वस्त्र एवं विभिन्न तरह के पीले फूलों के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही कॉपी और पेन का विधि विधान से पूजन करवाकर बालक-बालिकाओं में वितरण किया जाएगा। राजेश रंगा ने बताया कि इस वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पुराने मन्दिर के स्थान पर नव मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *