Bikaner Bikaner District Rajasthan

टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच, अंबेडकर सामुदायिक भवनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर आमजन के साथ अन्याय

टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच, अंबेडकर सामुदायिक भवनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर आमजन के साथ अन्याय
बीकानेर। जिला प्रशासन एवं बीडीए द्वारा सार्वजनिक भवनों के किराए में की गई अत्यधिक वृद्धि सरासर गलत और निंदनीय है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत,प ूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार, अकरम अली, रामनाथ आचार्य आदि ने जिला प्रशासन एवं बीडीए द्वारा सार्वजनिक भवनों के किराए में की गई अत्यधिक वृद्धि को सरासर गलत बताते हुए इसकी निंदा की। टाउन हॉल का किराया ₹4,997 से बढ़ाकर ₹10,000,रविन्द्र रंगमंच का किराया ₹20,000 से बढ़ाकर ₹50,000, अंबेडकर सामुदायिक भवन का किराया ₹29,237 से बढ़ाकर ₹45,000कर दिया गया है जो कि आर्थिक रूप से बहुत बड़ी बढ़ोतरी है। जिला प्रशासन को किराया वृद्धि का यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *