

मेधावी विद्यार्थियों को मिला मूंधड़ा पुरस्कार
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में मूंधड़ा परिवार की ओर से गिरधर दास जगमोहन दास मूंधड़ा स्मृति, पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामनारायण बजाज विशिष्ट अतिथि ममता बजाज डॉ श्रेया थानवी संयुक्त रूप से थे। वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर किशोर सिंह राजपुरोहित थे। इस मौके पर हरिमोहन शशिमोहन मूंधड़ा भी उपस्थित थे। समारोह में कुल 105 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
