Bikaner Bikaner District Rajasthan

आशापुरा मंदिर का पाटोत्सव 21 जनवरी को

आशापुरा मंदिर का पाटोत्सव 21 जनवरी को
बीकानेर। पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर का 768 वा पाटोत्सव 21 जनवरी को अनुष्ठानों के साथ मनाया जायेगा। पाटोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पूरे प्रदेश से दशनार्थी आयेंगे। श्री आशापुरा सेवा समिति पोकरण ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरीराज बिस्सा ने बताया कि 20 जनवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रो से श्रद्धालू बसों व निजी वाहनो से पोकरण के लिए रवाना होगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर जरूरतमंद लोगो को आटा, फल, व कंबल वितरित किए जायेंगे तथा सचिव जयकिशन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पोकरण व बीकानेर के सीमा के गांवों के स्कूलों में विद्यार्थीयों को पुस्तक शैक्षणिक सामग्री वितरित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *