

पुरोहित और पांडे को संपर्क श्री सम्मान
बीकानेर। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि साहित्य की सेवा ऐसा अनूठा अनुष्ठान है, जिससे समाज को नई दिशा और दृष्टि मिलती है। संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा जयपुर में आठवें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सशक्तीकरण के तहत किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को शक्ति और संबल मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत किया और शपथ दिलाई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अवदान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित और नवनीत पांडे सहित देश के 21 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को संपर्क श्री सम्मान दिया गया। इस मौके पर अर्पित जैन, डिॉ. अखिल शुक्ला, शिक्षाविद् डॉ. ऋत्विज गौड़, संपर्क साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा एवं महासचिव रेनू शब्दमुखर आदि उपस्थित थे।
