Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस की रिडमलसर सिपाहियान में जनसभा आयोजित

कांग्रेस की रिड़मलसर सिपाहियान में जन सभा आयोजित
बीकानेर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ग्राम पंचायत रिडमलसर सिपाहियान में जनसभा आयोजित की गईं। सभा में ग्रामीणों से भी मनरेगा पर संवाद किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए- जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि कांग्रेस इस संघर्ष को तब तक जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जब तक कि हम काम, आजीविका और जवाबदेही के उस अधिकार की बहाली हासिल नहीं कर लेते। मनरेगा योजना को बदलनें से मजदूरों का पलायन रोकने और स्थानीय तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। इससे मजदूर वर्ग के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। मनरेगा योजना को पुनः बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस करेगी बड़ा आन्दोलन। जिला संगठन प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि रिडमलसर सिपाहियान की जनसभा में जिला परिषद सदस्य रामधन, रा.गा.पं.रा. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन्द शर्मा, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, मो. अकरम सम्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, याकूब अली कल्लर, नासिर शहजाद तंवर, प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, डॉ प्रीति मेघवाल, जगदीश सारण, सलमान पंवार, महबूब रंगरेज, महफूज अली पंवार, हनीफ भाटी, हैदर अली, कमल, मदन, जिशान अली, रिजवान, सत्तार कल्लर, सलीम आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *