

पुष्करणा सावा: जरूरतमंद कन्याओं को 2 दिन किया जायेगा सामान वितरित
बीकानेर। बीकानेर के रामगोपाल बिन्नाणी परिवार पुष्करणा सामूहिक विवाह समारोह के दौरान जरू रतमंद कन्याओं को हजारों रुपये के सामान की मदद करेंगे। रामगोपाल अपने परिजनों की इस परम्परा को आज 132 वर्षों से निभाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे है। बिन्नाणी ने बताया कि इस बार 31 जनवरी व एक फरवरी को इस सावे में परिणय सूत्र में बंधने वाली जरूरतमंद कन्याओं को सामान वितरित किये जाएंगे। जिसका पंजीयन शुरू हो चुका है। इसके लिये परिणय सूत्र में बंधने वाली कन्या व उसके माता-पिता के आधार कार्ड के साथ विवाह का कार्ड पूर्व में जमा करवाना पड़ेगा। इस कार्य में किशन लोहिया, रामजी व्यास, गट्टू राठी, श्याम सुन्दर राठी, भरत मोहता ,किशन सिंघी,शिवकुमार चांडक,केदार आचार्य,गोविन्द बिन्नाणी,निर्मल दम्माणी,हरिकिशन चांडक,देवकिशन लखोटिया,दर्श बिन्नाणी,विधि बिन्नाणी,किरण बिन्नाणी,भवानी शंकर पुरोहित, दिलीप जोशी सहयोग देंगे।
