Bikaner Bikaner District Rajasthan

ईआरओ ने किया शिविरों का निरीक्षण

ईआरओ ने किया शिविरों का निरीक्षण
बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान चल रहे शिविरों का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सुभाषपुरा, राजस्व विश्राम गृह, जयपुर रोड, पवनपुरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविरों में सुपरवाइजर और बीएलओ के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजर्स और बीएलओ को निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश बंसल साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *