

मुख्यमंत्री से मिले मूंधड़ा
बीकानेर। सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष ने बताया कि बीकानेर संभाग के रोगियों को जल्द से जल्द 527 बैड के नवनिर्मित मेडिसिन विंग की सौगात देने व उद्धघाटन करवाने हेतु राजसिको पूर्व चेयरमेन मेघराज लोहिया एवं श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी किशन मूंधड़ा एवं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुलाक़ात की। मूंधड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और साथ ही ट्रस्ट यह भी मंशा रखता है कि इस मेडिसिन विंग का शीघ्रताशीघ्र हो जाए ताकि रोगियों को मेडिसिन विंग का लाभ मिलना शुरू हो जाये।
