

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मिलकर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रो में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में बिना किसी ठोस कारण एवं विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा किये जाने के सम्बन्ध में तुरंत जाँच करने तथा जमा किए गए फॉर्म- 6,7,8 की संकलित सूचियां उपलब्ध करवाने,भाजपा द्वारा फर्जी व जाली हस्ताक्षर से वोट काटे जाने मनसा से जमा किए फार्माे की हैण्डराइटिंग व जाली/फर्जी हस्ताक्षरों जाँच करवाने इत्यादि विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला और भंवरसिह भाटी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों की पारदर्शिता से जाँच करवाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जावे। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रोँ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचना अनुसार काफी बूथों पर कांग्रेस विचारधारा के मतदाताओं के बड़ी संख्या में वोट काटने के उद्देश्य से भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म भरवाकर कई बूथों पर तो सीधे बीएलओ को और कई बूथों पर उपखंड निर्वाचन अधिकारी, के माध्यम से संबंधित ठस्व् को भिजवाए गए हैं। इन फॉर्मों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी एवं जाली हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
