Bikaner Bikaner District Rajasthan

समाज जागे, बाल विवाह त्यागे अभियान शुरू

समाज जागे, बाल विवाह त्यागे अभियान शुरू
बीकानेर। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग द्वारा सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान ‘समाज जागे, बाल विवाह त्यागे’ शुक्रवार को शुरू हुआ। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरुनानक दरबार में आयोजित शुभारम्भ समारोह के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानून अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए भी घातक है। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरूण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत संगत को प्रवचनों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित किया जाएगा तथा यह संकल्प दिलाया जाएगा कि कोई भी बाल विवाह में सहयोग नहीं करेगा। अभियान के दौरान गुरुद्वारा साहिब से श्री ज्ञानी गुरूमुख सिंह, बलविन्दर सिंह गिल, सामूहिक रूप से बाल विवाह का विरोध करने और समाज में इसके विरूद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *