

16 जनवरी को होगा अनेकान्त विहार का लोकार्पण
बीकानेर। समाज समृद्ध हो और जरुरतमंद की मदद हो इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु ग्राम पंचायत रोड उदासर में श्री अनेकान्त विहार का लोकार्पण 16 जनवरी को किया जायेगा। जनमंगल फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा मुनिश्री अनेकान्त विजयश्री महाराज की स्मृति में एवं स्व. केसरीचन्द कोचर (मकडज़ी), स्व. लालचन्द सुराणा, स्व. राजेन्द्र प्रसाद कोचर की प्रेरणा से श्री अनेकान्त विहार का निर्माण किया गया है।
