

मेधावी छात्रों का होगा सम्मान
बीकानेर। कृष्ण माहेश्वरी मंडल की बैठक मंडल कार्यालय में हुई। मंडल के शिव प्रसाद राठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण राठी ने की जबकि सुशील करनानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज के शैक्षणिक जगत में श्रेष्ठ रहे हैं मेधावी विद्यार्थियों को 20 जनवरी को पुरस्कृत किया जायेगा। मंडल के मनोज बिहानी ने विद्यार्थियों के आवेदन फार्म की जानकारी उपलब्ध कराई।
