

धोरों में गूंजा बोई काट्या
बीकानेर। मकर सक्रांति के अवसर पर बुधवार को पहली बार रायसर के धोरों पर पतंग उत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रोबीले और महिलाएं तथा स्थानीय नागरिकों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी और उपनिदेशक महेश व्यास, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
