

दो दिवसीय कैंप में 11 मरीजों का ईलाज
बीकानेर। हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 11 मरीजों के हृदय में मौजूद छेद को आधुनिक डिवाइस क्लोजर’ तकनीक से बंद किया गया। यह इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क कराया गया। यह कैंप गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ। कैंप में मुख्य भूमिका डॉ. पिंटू नाहटा (और उनकी टीम डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. सुनील बुडानिया, डॉ. रामगोपाल कुमावत, डॉ. राजवीर बेनीवाल थे।
