

शौर्य दिवस मनाया
बीकानेर। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शौर्य दिवस करुणा क्लब इकाई टीम और स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा मनाया गया। टीम द्वारा बीकानेर के सीमा सुरक्षा बल के कैण्ट में भ्रमण एवं अवलोकन किया गया। रमेश कुमार मोदी ने बताया कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं देश प्रेम की भावना का विकास करना एवं प्रेरित करने का प्रयास किया। इस मौके पर हनुमान छींपा सौरभ बजाज श्रीमती नीतू खुशबू आदि उपस्थित थे।
