Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

रोटरी रॉयल्स ने जीता रोटरी टूर्नामेंट का खिताब

रोटरी रॉयल्स ने जीता रोटरी टूर्नामेंट का खिताब
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने सार्दुल क्लब क्रिकेट मैदान में आयोजित हुए रोटरी टूर्नामेंट का खिताब 7 विकेट से जीत लिया। क्लब सचिव विपिन लड्ढा ने बताया कि पदम बोथरा सहयोग और रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के संयोजन में यह टूर्नामेंट हर वर्ष रोटरी परिवार के सदस्यों हेतु आयोजित किया जाता है। शिशिर शर्मा ने बताया कि लीग आधार पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अनिल माहेश्वरी, मनीष तापड़िया, महावीर रांका और रवि मेघवाल के साथ मरुधरा क्लब अध्यक्ष अमित नवाल, सचिव ओम बिहानी, कैलाश कुमावत, मनोज कुड़ी, मनोज गुप्ता, मनोज बजाज आदि द्वारा किया गया था। विनय बिस्सा ने बताया कि रोटरी रॉयल्स ने इस प्रतियोगिता में अजेय रहते यह खिताब अपने नाम किया। डॉ मनोज कुड़ी, रमेश अग्रवाल, दीपक चमड़िया, डॉ बजरंग टाक, सुनील अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह, अश्वनी मिड्ढा, डॉ राजेश धुरिया, सुरेन्द्र जोशी, करण लड्ढा, पार्थ भार्गव, राजेश बवेजा, शिशिर शर्मा सहित सभी वरिष्ठ साथियों ने टीम की जीत पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *