Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्रंथ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

ग्रंथ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र
बीकानेर। माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन 2026 के दौरान सनातन संस्था द्वारा लगाई गई ग्रंथ प्रदर्शनी को देश-विदेश से आए माहेश्वरी बंधुओं का विशेष ध्यान और उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ। ग्रंथ प्रदर्शनी पर सोलह संस्कार, अध्यात्म, नामजप- साधना, आचार-धर्म, जीवन मूल्य एवं संस्कार निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित ज्ञानवर्धक ग्रंथ प्रस्तुत किए गए। जिसका उद्देश्य वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली से तनाव को दूर करना और अध्यात्म से जुड़े रहने बताना था। जोधपुर से सनातन संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती राखी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के युग में जीवन से तनाव को दूर करने हेतु साधना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संस्था के निःशुल्क उपक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए माहेश्वरी बंधुओं को बच्चों के लिए बालसंस्कार वर्ग एवं महिलाओं के लिए सत्संग से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *