Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाल विवाह निषेध की शपथ दिलवाई

बाल विवाह निषेध की शपथ दिलवाई
बीकानेर। बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान टीम के सदस्यों द्वारा बाल विवाह निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को सरकारी योजनाओ की जानकारी दी गई एव सी बॉक्स पोर्टल के बारे में बताया गया। एडवोकेट सुरोलिया द्वारा विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई एवं बाल विवाह निषेध की शपथ बाल विवाह एक्ट 2006 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आयोजनों ने बताया कि शिवबाड़ी मंदिर, लक्ष्मी नाथ मंदिर के पुजारी और वहां उपस्थित महिलाओं एवं अन्य ग्रामीण व्यक्तियों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *