Bikaner Bikaner District Rajasthan

वितरित किया साहित्य

वितरित किया साहित्य
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य का वितरण किया गया। विभाग के उप निदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि विभाग की स्टाल में लगातार दूसरे दिन साहित्य वितरित किया गया। इस दौरान स्थानीय और विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई के नेत्तृत्व में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया गया। इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह और कनिष्ठ सहायक हेमराज मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क कार्यालय द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *