

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रति. का समापन
बीकानेर। 71वी जिला स्तरीय शंकर लाल हर्ष स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल बीकानेर में समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पवन भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस बीकानेर थे। समाहरोह की अध्यक्षता भंवर सिंह कांधल उपाध्यक्ष जिला टेबल टेनिस संघ बीकानेर ने की। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह भाटी चीफ कंट्रोलर उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर थे। भदौरिया ने सभी विजेता पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी एव बीकानेर जिले का नाम राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर करने के लिए प्रोतसाहित किया। कांधल ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की खेले गये मैचों में 19 वर्ष बालक सेमीफाइनल मुकाबले में प्रियांश सिंह भाटी ने वेदान्त बंसल को 2-0 से ,उदयवीर सिंह सोढा ने प्रांशु स्वामी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष बालक फाइनल मुकाबले में प्रियांश सिंह भाटी ने उदयवीर सिंह सोढा को 3-0 से हराकर खिताब जीता। 19 वर्ष बालिका सेमीफाइनल मुकाबले में अंजलि सिंह ने उषा गोदारा को 2-0 से ,यशु सांखला ने मायरा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्ष फाइनल बालिका मुक़ाबले में अंजलि ने यशु सांखला को 3-1 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अंजलि सिंह ने पलक शेखवात को ,प्रानशी मिश्रा ने यशु सांखला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में प्रानशी मिश्रा ने अंजलि सिंह को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रियांश सिंह भाटी ने वेदान्त बंसल को 3-0 से ,विश्वानन्द सोलंकी ने प्रांशु स्वामी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में प्रियांश सिंह भाटी ने विश्वानन्द सोलंकी को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
