

दर्शन जैन का किया सम्मान
बीकानेर। बीकानेर व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित ट्रेड फेयर एक्सपो के प्रबंधन व उत्कृष्ट कार्य के लिये अर्जुन राम मेघवाल द्वारा दर्शन जैन को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि दर्शन ने अपनी युवा सोच व सशक्त कार्यशैली से ट्रेड एक्सपो का प्रबंधन किया।
