Bikaner Bikaner District Rajasthan

शायर कासिम बीकानेरी का किया सम्मान

शायर कासिम बीकानेरी का किया सम्मान
बीकानेर। शायर क़ासिम बीकानेरी के जन्म-दिवस पर प्रज्ञालय संस्थान द्वारा सादगीपूर्ण उनका जन्मोत्सव मनाकर उनका सम्मान किया गया। समारोह के अध्यक्ष साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि क़ासिम बीकानेरी बहुप्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी हैं एवं मौन साधक है। आप हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी तीनों भाषाओं में निरन्तर सृजनरत है। साथ ही आप फिल्मों में बतौर कलाकार भी काम कर चुके है और प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व हैं। इस मौके पर कवि गिरिराज पारीक, हरिनारायण आचार्य, राजेश रंगा, भवानी सिंह, पुनीत कुमार रंगा आदि उपस्थित थे। कासिम को माला शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न अर्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनीत व्यास, अशोक शर्मा, कन्हैयालाल सोलंकी, रज्जाक भाई, राहुल आचार्य, अंकित रंगा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *