Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान को मिला स्वर्ण

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी गोविन्द की कप्तानी में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक
बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैण्डबाल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता 5 जनवरी से चित्तौडगढ में आयोजित की गई। आवास गृहाधिपति विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सादुल स्पोर्ट्स विद्यालय के छात्र भूपेंद्र जाट व गोविंद जाट का राजस्थान टीम में प्रतिनिधित्व कर रहे है। हैण्डबाल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत ने बताया कि गोविंद जाट ने कप्तान के रुप में सेन्टर बैंक की पोजीशन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को लीग व नॉक आउट के मैचेज में लगातार जीत दिलवाते हुए फाईनल मुकाबले में गुजरात को 29-16 के स्कोर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अरशद, देवेन्द्र पुरोहित, सुरेन्द्र पुरोहित, प्रशांत आचार्य, स्वरूपानंद किराडू, जुगल किशोर, कैलाश दान, शशिशेखर जोशी, गोविन्द पुरोहित, शम्भू कुमार, रविकुमार छंगाणी, विजय कुमार ठोलीया, राकेश पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा एवं शैक्षणिक स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *