Bikaner Bikaner District Rajasthan

साहित्य वितरित किया

साहित्य वितरित किया
बीकानेर। सनराइज फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सृजन शिक्षास्थली संस्थान के युवाओं को सरकार की योजनाओं पर आधारित साहित्य वितरित किया गया। विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न कॉलेजों, कोचिंग संस्थाओं और पुस्तकालयों के युवाओं को सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान छगन लाल मूंड, रामनिवास गोदारा, राजाराम सीगड़, अजय कुमार जैन तथा जीतू सोलंकी आदि मौजूद रहे। आचार्य ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा साहित्य वितरण की श्रृंखला में 9 से 11 जनवरी तक होने वाले ऊंट उत्सव के दौरान स्टॉल लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान धरणीधर मैदान, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम और रायसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान आमजन को साहित्य वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *