Bikaner Bikaner District Rajasthan

गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित

गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित
बीकानेर। बैंक ऑफ राजस्थान रिटायर्ड स्टॉफ सोसायटी का 16वां राष्ट्रीय त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं आगामी त्रिवर्षिय नवीन कार्यकारिणी के चुनाव भीलवाड़ा के अग्रवाल उत्सव सदन में संपन्न हुए। सभा में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 300 सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा की। बीकानेर संभाग से भी सोसायटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बीकानेर संभाग के सचिव सुरेंद्र सिंह नाथावत ने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से बीकानेर संभाग के अध्यक्ष रमेश गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस पर संभाग के सभी पदाधिकारियों ने गुप्ता को बधाई दी एवं सोसायटी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *