Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला ओलंपिक संघ की बैठक आयोजित

जिला ओलंपिक संघ की बैठक आयोजित
बीकानेर। जिला ओलंपिक संघ, बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक संघ के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन के अनुरूप संविधान को अंगीकार किए जाने पर विचार किया गया। बैठक के दौरान बीकानेर में खेलों के समग्र विकास, खिलाड़ियों के हित एवं संघ के सुदृढ़ एवं पारदर्शी प्रशासन हेतु प्रस्तावित संविधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कमल कल्ला, मानक चंद व्यास दिलकांत माचरा, अनिल जोशी, विजेंद्र रांगा, मंगल चंद रंगा भंवर सिंह कंधाल, जगन पूनिया, शशांक शेखर जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *