

नो योर आर्मी प्रदर्शनी का आयोजन
बीकानेर/जयपुर। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन कैंपस में 08 जनवरी 2026 से चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सैन्य -नागरिक संबंधों को सुदृढ़ करना, आम नागरिकों को सेना की आधुनिक क्षमताओं से प्रत्यक्ष परिचित कराना तथा युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रीय दायित्व के मूल्यों से प्रेरित करना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन भजन लाल शर्मा,द्वारा किया जाएगा। उनकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी तथा भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने वाली पहलों के लिए राज्य नेतृत्व के समर्थन को रेखांकित करेगी। चार दिवसीय इस आयोजन में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है, इनमें राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वे सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं आमजन से संवाद करेंगे।
