Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के कार्तिक और अयान का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के कार्तिक और अयान का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन
बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी तक पानीपत हरियाणा में आयोजित होगी। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले राज्य दल गठन हेतु खिलाड़ियों का चयन परीक्षण नवलगढ़ झुन्झुनू में आयोजित हुआ। विधालय के फुटबॉल खेल प्रशिक्षक स्वरूपानंद किराडू ने बताया कि राजस्थान टीम में विधालय के दो खिलाड़ियों कार्तिक आचार्य और अयान खान का चयन हुआ है। विधालय के खिलाडिय़ों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयन होने पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक, खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अरशद, देवेन्द्र पुरोहित, भवानी शंकर शर्मा, गोविन्द पुरोहित, शम्भू कुमार, रविकुमार छंगाणी, विजय कुमार ठोलीया, राकेश कुमार, शशिशेखर, प्रशान्त आचार्य, सुरेन्द्र कुमार, प्रकाश सारस्वत, जुगल किशोर, कैलाश दान, महेंद्र आचार्य और शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशिक्षक और खिलाड़ी यों को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *