

उपवास व एकाशन का प्रत्याख्यान
बीकानेर। तेरापंथ भवन में मुनि कमल कुमार के सानिध्य में आचार्य भिक्षु की मासिक पुण्यतिथि एवं सेवाभावी मुनि चम्पालालजी स्वामी की वार्षिक तिथि के कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी ने प्रत्येक मासिक त्रयोदशी के विषय निर्धारित कर रखे हैं जिससे सबको आचार्य भिक्षु के उन्नत विचारों की सही जानकारी हो सके। मिथ्यात्वी की करणी एक विश्लेषन आचार्य भिक्षु ने सबके अच्छे विचारों की प्रसंसा की जबकि लोग अपने मत को स्वीकार करने वालों को ही महत्व देते हैं। बैंगलोर से समागत रेखादेवी खटेड व बसन्ता देवी रायसोनी ने 27 उपवास व 27 एकाशन का प्रत्याख्यान किया।
