

नवीन हथियार लाइसेंस प्रकरणों का जल्द निस्तारण हो
बीकानेर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर जनसुनवाई कार्यक्रम में एडवोकेट मुकेश गोदारा ने सैम, प्रदूषित जल की समस्या को रखा और जनसुनवाई कार्यक्रम में नवीन हथियार लाइसेंस प्रकरणों को जल्द निस्तारण करने तथा पुराने हथियारों (ओल्ड प्रकरणों) को भी शिथिलता देकर सुरक्षा की दृष्टि जल्द से जल्द हल करने हेतु कहा। इसके साथ-साथ गंगनहर के माध्यम से लुधियाना की फैक्ट्रीयों का आ रहा दूषित जल की समस्या को भी गंभीरता पूर्वक रखा। जनसुनवाई करने आए हुए राजस्थान के औद्योगिक मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण ने समस्याओं को निस्तारण हेतु करने का आश्वासन दिया।
