

बच्चों को लुभा रही है टॉय ट्रेन की यात्रा
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण व मोदी डेयरी के मध्य हुए एमओयू के तहत 14 दिसंबर बाल दिवस से बीकानेर के पब्लिक पार्क में प्रायोगिक रूप से शुरू हुई टॉय ट्रेन की निःशुल्क यात्रा बच्चों को खूब लुभा रही है। विगत 15 दिनों में लगभग 4000 बच्चों व महिलाओं ने इस ट्रेन की यात्रा की है। रूझान को देखते फर्म ने टॉय ट्रेन की निःशुल्क यात्रा को 10 दिनों के लिये और बढ़ा दिया है। निकट भविष्य में ट्रेन में बैठने के लिये लिया जाने वाला किराया बीकानेर विकास प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही होगा। पार्क संचालक सुनीलम ने बताया कि पार्क को विकसित करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। फर्म द्वारा पार्क में 2000 पौधे लगाये जायेंगे जिसमें से लगभग 700 पौधे लगाये जा चुके हैं एवं शेष भी बहुत जल्दी ही लगा दिये जायेंगे।
