Bikaner Bikaner District Rajasthan

151 वेदपाठी करेंगे रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ व गौआरती का होगा आयोजन, संत समाज व हजारों गौभक्त जुटेंगे

151 वेदपाठी करेंगे रुद्राभिषेक, गोपाल गौयज्ञ व गौआरती का होगा आयोजन, संत समाज व हजारों गौभक्त जुटेंगे
बीकानेर। अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में गोचर ओरण संरक्षण आंदोलन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज एवं संत समाज के सान्निध्य तथा पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा व ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में गोचर ओरण भूमि संरक्षण के लिए 2 दिसम्बर 2025, मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रुद्राभिषेक एवं दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर श्री सरजदूास जी महाराज ने जन-जन से आह्वान किया है कि यह आंदोलन गोचर-ओरण संरक्षण के लिए है, जो भी समर्पण भाव से इस आंदोलन में शामिल होना चाहता है, जिसके मन में गौमाता के प्रति करुणा है वह इसमें अवश्य शामिल हो। श्री सरजूदासजी महाराज ने सटीक शब्दों में कहा कि गोचर-ओरण संरक्षित रहेंगे तभी गौवंश सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *