Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. नेहरा बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित

डॉ. नेहरा बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित
बीकानेर राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर के पशु पोषण विभाग के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. राजेश नेहरा ने भारतीय पशु पोषण सोसाइटी एवं आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वाधान में हाल ही में आयोजित 21वीं अंतर्राष्ट्रीय पशु पोषण संगोष्ठी में “ऊंटों के बच्चों के संपूर्ण आहार में कैक्टस को सम्मिलित करने पर पोषक तत्वों की उपयोगिता पर प्रभाव” के अध्ययन पर पेपर प्रस्तुतीकरण किया। सोसायटी द्वारा डॉ. नेहरा को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाजा गया। पशु पोषण विषय की इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. राजेश नेहरा ने लीड पेपर भी प्रस्तुत किया तथा एक तकनीकी सत्र की सह-अध्यक्षता भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *