Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग जारी

प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग जारी
बीकानेर। राज्य के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से राज्य कोटा एवं प्रबंध कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु मॉप-अप राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। चेयरमैन केंद्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि राज्य कोटे की रिक्त कुल 361 सीटों हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच उपरान्त 62 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित किये गये। राज्य कोटे की रिक्त रही 299 सीटों पर रविवार को काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। जिसमें आर.पी.वी.टी. 2025 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अलावा राजस्थान राज्य के छात्रों को नीट उत्तीर्ण मेरिट के माध्यम से भी प्रवेश दिए जायेगे। इस हेतु रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक ऑन-स्पॉट पंजीकरण प्रक्रिया फैकल्टी हाउस में की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *