Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर। कांग्रेस के अध्यक्ष देहात विशना राम सियाग और जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को गोकुल सर्किल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। मेघवाल ने कहा कि पुरोहित मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। विशनाराम ने पुरोहित का स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर के सचिव अजय पुरोहित अनिल गोपाल पुरोहित नरसिंह महाराज, लाली बोहरा, अजय व्यास, धनसुख आचार्य, नवल पुरोहित,अरुण व्यास, विष्णु व्यास, सत्यनारायण आचार्य गिरिराज हर्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *