Bikaner Bikaner District Rajasthan

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र भागीरथ कुश्ती ग्रीको रोमन में राजस्थान दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र भागीरथ कुश्ती ग्रीको रोमन में राजस्थान दल का करेंगे प्रतिनिधित्व
बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र कुश्ती ग्रीको रोमन प्रतियोगिता 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक गोरखपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित आयोजित की जायेगी। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र भागीरथ का चयन 48 किलो भार वर्ग कुश्ती ग्रीको रोमन में राजस्थान दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। विधालय के कुश्ती खेल प्रशिक्षक राकेश पुरोहित ने बताया कि छात्र भागीरथ ने इससे पहले राज्य स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता मे भी अपने शानदार प्रदर्शन से कुश्ती ग्रीको रोमन 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। चिड़ावा झुन्झुनू में राजस्थान राज्य दल के गठन से पहले आयोजित चयन परिक्षण में भागीरथ ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर राज्य दल में अपना स्थान बनाया। भागीरथ के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक चौहान, विधालय के खेलकूद और शैक्षणिक स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र के प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *