Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, उत्साह चरम पर

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, उत्साह चरम पर
बीकानेर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के दूसरे दिन बुधवार को वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। 
विभिन्न भार-वर्गों में हुए मुकाबलों ने प्रतियोगिता के स्तर कोऔर ऊँचा किया। कार्यक्रम में श्री श्याम पंचारिया, माध्यमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक (खेल) श्री राम सिंह मीणा बतौर अतिथि मौजूद रहे। श्री पंचारिया ने सभी खिलाड़ियों को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की शानदार मेजबानी कर रहा है।पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश व्यास के समन्वय में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन स्थल का समन्वय श्री कबड्डी कोच श्री शशि शर्मा, ने किया।
खेल प्रबंधक श्री शमीम अहमद ने आभार जताया। उन्होंने खेल से जुड़ी जानकारी साझा की। 
 वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं के प्रमुख परिणाम
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के  संजय काशीनाथ लोखंडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 58 किलोग्राम महिला वर्ग में रीमा भोई (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब) ने प्रथम और राज्यश्री बिस्वास (आदामास यूनिवर्सिटी) ने द्वितीय, खुशी कुमारी (पटलीपुत्र विश्वविद्यालय) ने तृतीय, सुजाता राई (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र) ने चतुर्थ, सगुनरव (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने पांचवां तथा सरिता सुनील सावंत (शिवाजी विश्वविद्यालय) ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं 71 किलोग्राम पुरुष वर्ग में आर. एस. तरुण शर्मा (गुरु काशी विश्वविद्यालय) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *