

संविधान दिवस मनाया
बीकानेर। जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की रासेयो यूनिट्स के द्वारा प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना के निर्देशन में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ पी आर तोषनीवाल, डॉ पंकज दाधीच उपस्थित थे। डॉ जोशी ने कहा कि अधिकार से पहले कर्तव्यों को अपनाये ताकि संविधान का वास्तविक रूप साकार हो सकता है। डॉ धनपत जैन ने भी सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाते हुए नियमानुसार जीवन जीने की बात कही। इस मौके पर लवीना और प्रीति ने स्वतंत्रता और समानता के महत्व को बताया।
