Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपभोक्ता मामले विभाग: कंज्यूमर केयर अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित

उपभोक्ता मामले विभाग: कंज्यूमर केयर अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा कंज्यूमर केयर अवार्ड योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, संवर्धन और राज्य उपभोक्ता आंदोलन को जन सहभागिता के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के साथ उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री की कंज्यूमर केयर अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर इसकी शुरुआत की गई है। श्री गौड़ ने बताया कि योजना के अनुसार उपभोक्ता संरक्षण, न्याय, प्रतितोष, प्रचार-प्रसार, अनुसंधान, शोध, नवाचार, प्रकाशन एवं उपभोक्ता शिक्षा क्षेत्र में उपभोक्ता विषयक महत्वपूर्ण नवाचार करने वाले, अधिनियम अथवा नियम का प्रवर्तन एवं क्रियान्वयन, प्रतितोष एवं शिकायत निवारण के लिए उल्लेखनीय प्रयास, उपभोक्ता विषयक अनुसंधान, शोध पत्र, पुस्तक और विषय सामग्री का प्रकाशन, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रवर्तन, जांच, निर्णय, मध्यस्थता, प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता जागृति एवं प्रचार-प्रसार करने वाले राज्य के स्थाई निवासी अथवा आमजन, राजकीय कार्मिक, स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन, शिक्षण संस्थान, महिला संस्थान आदि के प्रतिनिधि इस योजना में भाग लेने के पात्र होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *