Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

स्टेट गेम्स एथलेटिक्स का आयोजन

स्टेट गेम्स एथलेटिक्स का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। जयपुर मिलिट्री स्टेशन में स्पेशल एथलीट्स के लिए आयोजित स्टेट गेम्स एथलेटिक्स 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन राजस्थान में समावेशी खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी पहल साबित हुआ। सप्त शक्ति एडब्ल्यूडब्ल्यूए और स्पेशल ओलंपिक्स भारतदृराजस्थान चौप्टर द्वारा पहली बार हुआ यह ऐतिहासिक सहयोग, गरिमा, संवेदना और समान अवसरों पर आधारित समाज निर्माण की साझा दृष्टि को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. मल्लिका नड्डा; अध्यक्षा; स्पेशल ओलंपिक्स भारत, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह; आर्मी कमांडर; सप्त शक्ति कमांड, श्रीमती बरिंदर जीत कौर; रीजनल प्रेसिडेंट; सप्त शक्ति आवा तथा श्रीमती विनिता आहूजा; अध्यक्षा; स्पेशल ओलंपिक्स भारत, राजस्थान चौप्टर उपस्थित रहीं। राज्य के विभिन्न जिलों से आए 247 विशेष रूप से सक्षम एथलीटों ने सात ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *