

बाफना राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नियुक्त
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में विनोद बाफना को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। बाफना को अब राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि बाफना ने संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, युवा जोड़ो अभियान और वैश्य समाज के उत्थान में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। अल्प समय में इतने कुशल कार्याे को देखते हुवे राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।
