Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसआईआर में चूक नहीं रहनी चाहिए

शहर कांग्रेस कार्यालय में बीएलए प्रशिक्षण शिविर संपन्न
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदाता सूची के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के लिए बीकानेर पश्चिम के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ नितिन वत्सस ने बताया कि इस दौरान फॉर्म को भरने की पूरी प्रक्रिया और क्या क्या आवश्यकता रहेगी हर बिंदु पर विस्तार से बताया गया। अध्यक्षता यशपाल गहलोत ने करते हुए कहा कि बीएलए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता से करे। डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि आप इस कार्य को पूरी मुस्तैदी के साथ करे और पूरी कार्यवाही पर अपनी निगरानी रखे। इस मौके पर महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने धन्यवाद आभार ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *