

चिकित्सकों की कार्यशाला में डॉ. सरीन का अभिनंदन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के शिशु एवं बाल रोग विभाग, बीकानेर पीडियाट्रिक्स सोसायटी तथा भारतीय बाल चिकित्सा, अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आचार्य तुलसी रिसर्च एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रेक्षागृह में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों की जूनोटिक रोग, कारण, प्रभाव व नियंत्रण’’ पर एक दिवसीय रविवार को कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बीकानेर जिले के निजी एवं सरकारी अस्पतालों के 75 से अधिक बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों ने ’’वन हैल्थ’’ जूनोटिक रोगों के बचाव व उपचार’’ पर गहन चर्चा की। कार्यशाला में उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.देवेन्द्र सरीन की दीर्घकालीन चिकित्सा व संगठन में सेवाओं पर अभिनंदन किया गया। तीन सत्रों में हुई वन हैल्थ की (जूनोटिक रोग, कारण, प्रभाव व नियंत्रण) कार्यशाला के विभिन्न सत्रों की बीकानेर पीडियाट्रिक्स सोसायटी की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल व सचिव डॉ.जी.एस.तंवर, कार्यशाला समन्वयक अनुभव चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.सी.खत्री, मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर के प्राचार्य डॉ. पी.के. बेरवाल, डॉ.महेश शर्मा, डॉ.विजय चलाना डॉ. अनिल दुस्सा, डॉ.एल.सी.बैद, डॉ.श्याम अग्रवाल, डॉ. गौरव गोम्बर, अनिल दुस्सा, डॉ.नरेन्द्र कुमार पारीक, डॉ.कुलदीप बिट्टू, डॉ.मदन गोपाल, डॉ.पवन डारा, डॉ.सारिका स्वामी आदि ने अतिथि वक्ताओं का शॉल, साफा आदि से अभिनंदन किया। सभी चिकित्सकों ने राजस्थान के वयोवृद्ध चिकित्सक उदयपुर के डॉ. देवेन्द्र सरीन का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष सम्मान किया। दी।
