

आर्ट गैलेरी का अवलोकन
बीकानेर। मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक उत्तर रेल्वे नई दिल्ली एवं बीकानेर के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित आर्ट व संविधान गैलेरी का निरीक्षण किया। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है।
