

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क बैच संचालित
बीकानेर। राहे-सुलूक हेल्पिंग फाउंडेशन की ओर से बीकानेर के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के प्रतियोगी परीक्षा के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए निःशुुल्क बैच संचालित कर रही है। फाउंडेशन के संयोजक ने बताया कि संस्था 2022 से निरंतर प्रतियोगी परीक्षा के निःशुल्क बैच लगा रही है। फाउंडेशन से प्रशिक्षित 7 प्रशिक्षणार्थी अलग अलग विभागों में सरकारी नौकरी में चयनित हुए है।
