Bikaner Bikaner District Rajasthan

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा कार्यक्रम

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा कार्यक्रम
बीकानेर। संविधान दिवस समारोह समिति की बैठक शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र में आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष पप्पूराम पंवार ने बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम 25 नवंबर को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर दोपहर 3 बजे रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। विशिष्ठ अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर (पूर्व) विधायक क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचन्द सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानन्द व्यास होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रविशेखर मेघवाल होंगे। भारतीय संविधान को देश को समर्पित हुए 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष चिकित्सकों को संविधान की प्रति भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। ‘वर्तमान परिपेक्ष्य में संविधान का महत्त्व’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में दुर्गादत्त चन्दन, मोतीलाल परिहार, संतोष मेहरड़ा, अशोक जनागल, चेतनराम बालान, देवराज हाटीला, ललित राठौड़, लक्ष्मण इणखिया, भवानी शंकर, ताराचन्द जनागल और राकेश कंडारा के साथ समाज के कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *