

रक्तदान शिविर के पोस्टर लोकार्पण
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड बीकानेर द्वारा 29 नवंबर को आयोजित होने वाले 12 वा विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर और पेप्लेट का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण राजस्थान पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय प्रसार शिक्षा के निदेशक प्रो डॉ आर के दूड़िया, स्काउट गाइड उप प्रधान केसरी चंद सुथार, ओम प्रकाश सुथार ने किया। संयोजक केसरी चंद सुथार ने बताया कि स्व सुभाष चंद्र सुथार, कैलाश कुमार सुथार और डूंगर मल सुथार की 12वीं पुण्यतिथि एवं स्व बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में 12 वां रक्तदान शिविर, 29 नवंबर को त्यागी वाटिका स्थित स्काउट गाइड स्थानीय कार्यालय में होगा।
